Hello friends my name is Amit Kumar Sagar and I am a government employee, with this platform, I will tell my thoughts, my poems, stories, shayari, jokes, articles, as well as my hobbies.

Breaking

Translate

रविवार, 23 अप्रैल 2023

अप्रैल 23, 2023

लेखक !! Poem on Writer by sagar gorakhpuri !! लेखक पर कविता !! Poem on behalf of All Writer !! लेखक हिंदी कविता !! लेखक पर सबसे अच्छी कविता !!

     लेखक
मैं जन्मा जिस तरह उस तरह मरना नही चाहता हूँ।
मैं लेखक हूँ सियाही से खुद की उम्र लिखना चाहता हूं।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।

ख्वाब लिखना चाहता हूँ अरमान लिखना चाहता हूँ।
कोरे कागज पर नई पहचान लिखना चाहता हूँ।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।
किसी के लफ्जों की रवानी तो किसी का ख्वाब लिखना चाहता हूँ।
हर किसी के दिल में उठे जज्बात लिखना चाहता हूँ।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।
अपनी लिखे कलाम को लोगो मे पढ़ना चाहता हूँ।
तुम्हारी अनकहीं बातों को अपनी सोच से लिखना चाहता हूँ।
खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त नही रहा मेरे पास।
अपने कलम से मैं अपनी तकदीर लिखना चाहता हूँ।।
                                                Writer & poet
                                           Sagar Gorakhpuri
                                                  19 Feb 2023

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

अप्रैल 13, 2023

Babasaheb Dr Bhimrao Ambedkar ji par kavita by sagar gorakhpuri !! बाबा साहब पर हिंदी कविता !! अम्बेडकर जी पर बेस्ट कविता !! Poem on Bhimrao Ambedkar in hindi !! अम्बेडकर जयंती पर कविता !! जय भीम पर हिंदी कविता !! Poem on jai bhim !!

                                             बाबा साहेब
नमन करूँ या पूजा तेरी देव कहूँ या अवतार।
दलितों के मसीहा तुम हो नमन तुम्हें सौ बार।
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई तुम सबके हो कर्णधार।
नमन तुम्हें है बाबा साहब तुमसे देश महान।।
साहस तुमने दिया हमें, पढ़ने का तुमसे अधिकार।
संबिधान के जनक बने, हर वर्ग का किया उपकार।
जब तक मैं रहूं इस धरती पर, पूजूँ तुम्हें हर बार।
नमन तुम्हे है भीम राव तुमसे देश महान।।
मनुवाद को खत्म किया नारी का किया उद्धार।
संविधान में देखकर आरक्षण, बेटियों को दिया सम्मान।
धरती से तब चंद्रमाँ तक, बेटी का हुआ आसमान।
नमन तुम्हें है बाबा साहब तुमसे देश महान।।
मानव कल्याण हो या फिर देश की बातें, सब में तुम्हारा योगदन।
तिरंगे में है चक्र तुम्हारा का, तिरंगा तुमसे महान।
सहकर हर जुल्म लोगों के, हर नागरिक का किया कल्याण।
नमन तुम्हें है भीम राव अम्बेडकर तुमसे देश महान।
                         तुमसे देश महान।।
                                               लेखक एवं कवि
                                   अमित सागर(सागर गोरखपुरी)
                                               13 अप्रैल 2022

Most Recent post

लेखक !! Poem on Writer by sagar gorakhpuri !! लेखक पर कविता !! Poem on behalf of All Writer !! लेखक हिंदी कविता !! लेखक पर सबसे अच्छी कविता !!

     लेखक मैं जन्मा जिस तरह उस तरह मरना नही चाहता हूँ। मैं लेखक हूँ सियाही से खुद की उम्र लिखना चाहता हूं। खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त न...