Hello friends my name is Amit Kumar Sagar and I am a government employee, with this platform, I will tell my thoughts, my poems, stories, shayari, jokes, articles, as well as my hobbies.

Breaking

Translate

कोरोना पर कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कोरोना पर कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 24 अप्रैल 2021

अप्रैल 24, 2021

कोरोना पर कविता : घर से बाहर | कोरोना पर कविता | कोरोना काल की कविताएं | Poem on corona | covid19 kavita in hindi | कोरोना महामारी: सागर गोरखपुरी

                              घर से बाहर

चल थाम के बैठ जातें है दिलों को।
घबराते नही समझातें है मन को।
कुछ पल के लिए छोड़ देतें हैं घुमना फिरना।
घर के बाहर तो मौत के सौदागर तम्माम बैठें है।।

मसीहा समझते थे जिनको वो हैवान हुए बैठें हैं।
बढ़ते महामारी में वो बईमान हुए बैठें हैं।
हर जगह इंतेक़ाल की दुकानदार खोले बैठें हैं।
घर के बाहर तो मौत के सौदागर तम्माम बैठें है।।
इस बार की हालत पहले से कहीं जादा बत्तर है।
बिलखते लोगों को ना घर और ना ऑक्सीजन मुअस्सर है।
निकाल लेते है बेजान जिस्म से कमबख़्त किडनियां ।
घर के बाहर तो मौत के सौदागर तम्माम बैठें है।।

दोष किसे दें अब तो खुद को ही कोष लेते हैं।
इन सारी परेशानियों को हंस के झेल लेते हैं।
वक़्त नासाज है चलो अपनो का खयाल रखें।
घर के बाहर तो मौत के सौदागर तम्माम बैठें है।।
कभी लगती थी कतारें ए.टी.एम के बाहर।
अब ऑक्सीजन के लिए भी कतार है।
खून की थैलियाँ भी अब तो वांछित नहीं है टैक्स से।
देश की हालत खस्ता और खराब है।।

घर से बाहर मत निकलो सभी।
घर के बाहर तो मौत के सौदागर तम्माम हैं।।


                   दिनाँक  23 अप्रैल 2021  समय  11.00 रात
                                                   रचना(लेखक)
                                                 सागर (गोरखपुरी)

सोमवार, 29 मार्च 2021

मार्च 29, 2021

कोरोना और मैं कविता | Poem no Corona and I | कोरोना पर कविता इन हिंदी | कविता कोरोना/ सागर गोरखपुरी

                             कोरोना और मैं

            इक ज़हर हवा में इस क़दर फैल गया।
            हर शख्स को ये बेवजह यूँ ही रौंद गया।
            देखती हूँ पलट के पीछे तो नज़रा ही बदल गया।
            सजाए थे जो ख्वाब बिखर के खाक हो गया।।

 देखा था मैनें भी उस वक़्त,  घर से बाहर निलकर।
 क़तारें दूर तलक लगी हुई थी परचून की दुकान पर ।
 सब्जियों के ठेले गली मोहल्ले में घुमां करते थे।
 सड़ी गली सब्जियों के दाम भी आसमान छुआ करतें थे।।
           कुछ वक्त गुज़रा, हालात और भी नासाज हो गयी।
           प्रवासी मजदूरों की तकलीफें बेहिसाब हो गयी।
           भूखे और लम्बे सफर ने उन्हें झकझोरकर रख दिया।
            घर पहुंचे तो घर वालों ने उन्हें नकार दिया।।

 एक अरसा हो चला है आर्थिक मंदी,कम ना हुई।
 देश की हालत नासाज है परेशानी कम ना हुई।
 इक छोटी सी गलती से पूरी दुनियाँ तबाह हो गई।
 देखकर ये मंज़र मैं सहम सी गई।।
         पड़ोस वाली दादी को मैं कोरोना से बचा ना सकी।
         कोशिश करके भी उन्हें अस्पताल लेजा ना सकी।
         ख़ौप इस क़दर कोरोना का हमारी जहन में था।
         चाहकर भी उन्हें मैं बचा ना सकी।।

हर सुबह मेरी बेचैनियों सी गुज़री, रात घबराहट में कट गयी।
सुबह से शाम,शाम से रात ज़िन्दगी बस उलझनों में बीत गयी।
काफी लंबा अरसा हो बीत चुका है लाचारी अभी कम ना हुई।
लाख उपाय करके भी मैं कोविड-19 से बच ना पाई।।

                     दिनाँक 20 मार्च 2021  समय   11.00 रात
                                              रचना(लेखक)
                                            सागर(गोरखपुरी)

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

सितंबर 24, 2020

सच कहता हूँ हिंदी कविता | Hindi poem Tell the truth | हिंदी सच कहता हूँ कविता | जनाब माहौल बहुत अच्छा है | सच कहता हूँ/अमित सागर | कोरोना पर कविता

                             हिंदी कविता

             सच कहता हूं Tell the truth

डर लगता है जनाब माहौल बहुत गंदा है।
ये लड़कियां कहती थी अब तो ज़माना कहता है।
पर कुछ भी कहिये अब आवाम बहुत अच्छा है।
एक दूसरे से इतनी दूरियां है सच कहता हूँ।
अब तो आसमान बहुत अच्छा है।।
सांसे बहुत तेज़ चलती हैं सभी थक भी अब जातें हैं।
घर की टोटी टपकती रहती है बंद करना भूल जातें हैं।
ऑक्सीजन पूरा मिलता नहीं मास्क हर वक़्त लगतें हैं।
डर इतना है कि हम अपने आपसे डर जातें हैं।।
कैशलेस तो कब के बना गए।
अब माइंडलेस भी हमें बनातें हैं।
तभी तो थाली,ताली,चमच,ये हमसे बजवतें हैं।
दिमाग हम सब अपना लगातें नही।
 अब तो दिमाग भी वही लगतें ।
गरीबों के घर मे खाने को अनाज नही।
हमसे दीया बत्ती जलवतें हैं।।
खौप ना दिखे चेहरे पर मास्क पहनते है।
डरे सहमें से लगते हैं सब,जब बाहर निकलते है।
पूछो ना क्या आलम है सब कैसे दिखते है।
मास्क का जमाना है तो सभी मास्क पहनतें है।।


 सच कहता हूँ।
अब तो आसमान बहोत अच्छा है।।........


         दिनाँक  24 सितम्बर 2020   समय  4.10 शाम

                                        रचना(लेखक)

                                अमित सागर(गोरखपुरी)


Most Recent post

लेखक !! Poem on Writer by sagar gorakhpuri !! लेखक पर कविता !! Poem on behalf of All Writer !! लेखक हिंदी कविता !! लेखक पर सबसे अच्छी कविता !!

     लेखक मैं जन्मा जिस तरह उस तरह मरना नही चाहता हूँ। मैं लेखक हूँ सियाही से खुद की उम्र लिखना चाहता हूं। खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त न...