Hello friends my name is Amit Kumar Sagar and I am a government employee, with this platform, I will tell my thoughts, my poems, stories, shayari, jokes, articles, as well as my hobbies.

Breaking

Translate

कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 मार्च 2023

मार्च 25, 2023

रखी में ज़रूर आऊंगा !! Rakhi by Sagar Gorakhpuri !! बहनों पर कविता !! फौजियों पर हिंदी कविता !! Fouji ki Rakhi by sagar gorakhpuri !! Best kavita fouji chhuti !! Poem on indian army !! Sena par kavita in hindi !!

रखी में ज़रूर आऊंगा
वादा किया है जो तुझसे तो उसे निभाउंगा।
इस बार मान जा, राखी में ज़रूर आऊंगा।
मैं जानता हूँ मेरे सिवा कोई नही सहारा तेरा।
बस अबकी बार माफकर दे, मैं जल्दी लौट आऊंगा।

तुझसे ज़रूरी कोई नही, हर काम छोड़ आऊंगा।
तूने जो गिफ्ट मांगा है ना, उसे ज़रूर ले जाऊंगा।
बस तू माँ से मत कहना की छुटियाँ नही मिली मुझे।
इस बार माँ को मना ले, राखी में ज़रूर आऊंगा।।
मैं मर भी गया तो अपना वादा निभाउंगा।
पापा की ज़िम्मेदारियों से कहाँ भाग पाऊंगा।
इस बार वतन की माटी का कर्ज़ चुका लेने दे।
तेरी शादी से पहले राखी में ज़रूर आऊंगा।।

तेरे लिए मैं तेरी दुनियाँ हूँ ये सब जनता हूँ मैं।
मेरे लिए तू जहां की सारी खुशियाँ है ये भी जनता हूँ मैं।
बस तुझे किये वादे को इस बार निभाना पाऊंगा।
इस बार माफ कर दे, तेरी शादी से पहले राखी में ज़रूर आऊंगा।।
बस तू उम्मीदों का सफर कम ना करना, जल्दी आऊंगा।
माँ की साड़ी, पापा लाठी, तुम्हारे शोल भी ले आऊंगा।
मेरे कमरे में पड़ी हर चीज को बस संभाल कर रखना।
इस बार माफ कर दे, तेरी शादी से पहले रखी में ज़रूर आऊंगा।।

दिनाँक : 22 फरवरी 2023                         समय : 10:00 रात
                                                 रचना(लेखक)
                                                सागर गोरखपुरी

शनिवार, 3 जुलाई 2021

जुलाई 03, 2021

मुक़द्दर में होगा आसमां | Poem on destiny | भाग्य पर कविता | हिंदी कविता मुक़द्दर | तक़दीर पर कविता | इरादों पर हिंदी कविता |

                                     मुक़द्दर

जब मिलना हो कुछ भी तक़दीर में ।
तो बहाने मिल ही जातें है।
शोहरत दिखती हो हाथों की लकीरों में।
तो काफिले बन ही जातें है।
लाख भटक जाओ ज़िन्दगी की राहों में।
मुक़द्दर में होगा आसमां तो रास्ते बन ही जयेंगे।।

दिल में हौसला और जूनून रखिये।
ख़्वाब छोटे नही कुछ बड़े सोचिए।
क्या फर्क पड़ता है जो मुश्किलें हैं मंजिलों के दरमियां।
मुक़द्दर में होगा आसमां तो रास्ते बन ही जयेंगे।।
कभी पिछड़ने या हार जाने से मत घबराइए।
उठिये और मंज़िल की तरफ दौड़ जाईये।
अपने हौशले को बिखरने और टूटने मत दीजिये।
मुक़द्दर में होगा आसमां तो रास्ते बन ही जयेंगे।।

यहाँ कोई किसी का नही सभी अजनबी हैं।
क्यूँ घबराते हो लोगों से सभी तेरी तरह ही है।
ये भी कोसते है हर वक़्त अपनी तकदीर को।
मुक़द्दर में होगा आसमां तो रास्ते बन ही जयेंगे।।
मुश्किलें आती हैं अच्छे वक़्त का इंतेजार कीजिये।
ख्वाबों के उड़ान को यूँ ही बेवजह मत रोकिये।
उठिये और चल दीजिये अपने सपनो की ओर।
मुक़द्दर में होगा आसमां तो रास्ते बन ही जयेंगे।।

                दिनाँक  02 जुलाई 2021     समय 11.40 सुबह
                                                  रचना (लेखक)
                                                सागर (गोरखपुरी)

सोमवार, 24 मई 2021

मई 24, 2021

क्यूँ छोड़ देते हो उन्हें | Poem on Why leave them | कविता बृद्धाश्रम | बृद्धाश्रम/ सागर गोरखपुरी | बृद्धाश्रम पर कविता | माता पिता पर कविता | हिंदी कविता बृद्धाश्रम |

                               क्यूँ छोड़ देते हो

किसी दूसरे की चौखट पर क्यों छोड़ आते हो उन्हें।
दर दर भटकता,भूख मार देते हो क्यूँ उन्हें।
अपनी खुशियों की खातिर क्यूँ बांट लेते हो महीनों में उन्हें।
बुढ़ापे में तन्हा क्यूँ छोड़ देते हो उन्हें।।

कभी फुर्शत में बैठकर उनका हाल तो पूछ लो।
कोई गिला है उनको तुमसे, कभी ये तो जान लो।
बचपन में जिनकी उंगलिया सहारा हुआ करती थी।
बुढ़ापे में तन्हा क्यूँ छोड़ देते हो उन्हें।।
क्या देखा नही तुमने कभी उनके कांपते हाथों।
चेहरे की झुर्रियां क्या तुम्हें नज़र आती नही।
क्यूँ चले आते हो मंदिरों के बाहर इन्हें बिठाकर।
बुढ़ापे में तन्हा क्यूँ छोड़ देते हो उन्हें।।

भूखे प्यासे रहकर जो तुम्हे ज़िंदा रखतें हैं।
आंखों में बिलखते आँशु लिए बृद्धाश्रम में मिलतें हैं।
जिनकी छाओं में तुम्हारा जीवन बीत जाता है।
बुढ़ापे में तन्हा क्यूँ छोड़ देते हो उन्हें।।
माथे की शिकन, कमज़ोर नजर, बूढा और लाचार बदन।
इस हाल में उनके अपने, एक तुम ही तो हो। 
फिर क्यूँ कर देते हो उनके बर्तन भी अलग।
कैसा मन है तुम्हारा, तुम क्या हो गए हो
ये सोच के मैं भी डर जाता हूँ।।

ये दिल है तुम्हारा या कोई पत्थर।
बुढ़ापे में तन्हा क्यूँ छोड़ देते हो उन्हें।।

                दिनाँक- 18 मई 2021    समय-5.00 शाम
                                                    रचना(लेखक)
                                                 सागर (गोरखपुरी)

रविवार, 9 मई 2021

मई 09, 2021

फुटपाथ | हिंदी कविता | POEM ON Sidewalk | फुटपाथ/सागर गोरखपुरी | फुटपाथ पर कविता | कविता ज़िन्दगी फुटपाथ की | फुटपाथ से फलक तक कविता |

                                       फुटपाथ

बड़ी अजीब है ये दुनिया जो फुटपाथों पर गुजरती है।
यहाँ कोई नही अपना रातें भी अजनबी सी कटती है।
हम थक्कर सो जातें है रातों को इसकी बाहों में ।
यहाँ सभी गैर हैं हमदर्द कोई अपना मिलता नही हैं।।

दिन भर यहां उथल पुथल सी ज़िंदगी होती है।
हर रोज यहाँ भूखे लोगों की लाश मिलती है।
हर किनारे पर कोई ना कोई ख्वाब सँजोए बैठा है।
कितनी जिल्लत और मुसीबत भरी रात यहाँ कटती है।।
वस्त्रहीन बेजान शरीर भूखा और नंगा बदन।
तप रहा है धूप में जल रहा है पूरा जिश्म।
सपने सारे खाक हो गयें मंज़िले कारवां भी छूट गया।
हार गया मैं खुद से ही, अब तो फुटपाथ ही मेरा घर बन गया।।

यहां हर किसी की अपनी एक कहानी है।
ना कोई राजा है ना कोई ना रानी है।
कोई घर से भाग आया है ख्वाबों का जहां तलाशने।
कोई बिना ख्वाबों के ही यहां उम्मीद लगाए बैठा है।।
भूख और भूखेपन से दोस्ती सी हो गयी है।
फुटपाथ पर यूँ ही ज़िन्दगी कहीं गुम हो गयी है।
चले थे घर से जब दिल में अरमान और उम्मीद लिए।
सोच ना था इन्ही फुटपाथों पर ज़िन्दगी यूँ ही बसर होगी।।

बड़ी अजीब है ये दुनिया जो फुटपाथों पर गुजरती है।
यहाँ कोई नही अपना रातें भी अजनबी सी कटती है।।

                दिनाँक 08 मई 2021       समय 04.45 शाम
                                               रचना(लेखक)
                                            सागर (गोरखपुरी)

रविवार, 11 अप्रैल 2021

अप्रैल 11, 2021

तेरे साथ मैंने भी | कविता फौजी की बीबी | Poem on military wife | सैनिकों पर कविता | हिंदी कविता फौजी पर |

                             तेरे साथ मैंने भी

तेरे साथ तो मैंने भी नींदें गवाई हैं।
तुझसे पहले उठ तेरे लिए चाय बनाई हैं
तेरे गैर मौजूदगी में भी, तेरी ज़िमेदारी उठाई है।
तू सैनिक है देश का, मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

तेरी हर परिस्थिति में, मैं तेरा साथ निभाऊंगी।
तेरी हर तकलीफ में मैं तेरी ढाल बन जाऊंगी।
तेरे साथ मैंने भी तो यही कसमें खाई है।
तू सैनिक है देश का, मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।
तेरे बैगैर मेरी ज़िन्दगी बेजान सी लगती है।
संग तेरे ज़िन्दगी घनी छाँव सी हो जाती है।
तेरे इंतेज़ार में मैनें यादों की दुनियां बनाई है।
तू सैनिक है देश का, मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

तू गया है जब भी शरहद पर आंख भर आयी है।
बहते अंशुओं को तुझसे हर बार मैंने छिपाई है।
तू लौटेगा ये दिलाशह खुद को मैंने दिलाई हैं।
तू सैनिक है देश का, मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।
तेरे उलझनों में परेशान मैं भी तो हुई हूँ।
छोड़कर सारे सपने तेरे संग आयी हूँ।
देखकर तेरी हालत मेरी आत्मा भी तो घबराई है।
तू सैनिक है देश का, मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

तू सैनिक है इस देश का, मैंने भी तो देश भक्ति निभाई है।।

            दिनाँक 04 अप्रेल 2021     समय  12.30 दोपहर
                                                  रचना(लेखक)
                                               सागर(गोरखपुरी)

शुक्रवार, 19 मार्च 2021

मार्च 19, 2021

मयखाना हिंदी कविता | शराब पर कविता | मयखाना/सागर गोरखपुरी | Poem on Brewery | मयखाना शायरी रेख़्ता |

                                 कविता

                       मयखाना Brewery

चल बैठ के मयखाने में आज जाम छलकातें हैं।
पुरानी यादों को भी साथ बिठातें हैं।
दो पैग से आज काम न चलेगा पता है मुझे।
भर के गिलास पैमानों से, सुलगते सीने को बुझातें हैं ।
हर तरफ रोशनी की जगमग हैं दिल मेरा बेचैन सा है।
ढूंढता है एक छोटा सा कोना शायद वहीं आराम सा है।
चल दूर चले इस जद्दोजहद से, मयखाने में जाम छलकातें हैं।
भर के गिलास पैमानों से, सुलगते सीने को बुझातें हैं।।
कहतें है मिट जाती है थकान मयखानें में जाकर।
गम ठहर सा जाता है पैमानों को देखकर।
चल मिलकर एक लार्ज पैग बनातें हैं।
भर के गिलास पैमानों से, सुलगते सीने को  बुझातें हैं।।
सोचता हूँ आज उसे ख्वाबों से निकाल सामने बिठा लूँ।
उसके लिए भी आज मैं एक पैग बना दुँ।
दिल मे जो है बात उसे आज सच बतातें हैं।
भर के गिलास पैमानों से, सुलगते सीने को  बुझाते हैं।।
वक़्त के साथ कब मधुशाला, मयखाने में बदल गया।
छोटे छोटे पैगों से कब शराब लार्ज को गया ।
चल छोड़ा इन बातों को एक पटियाला पैग मंगाते हैं।
भर के गिलास पैमानों से, सुलगते सीने को  बुझातें हैं।
चल बैठ के मयखाने में आज जाम छलकातें हैं।।

                 दिनाँक 15 मार्च 2021  12.45 दोपहर
 
                                                 रचना(लेखक)
                                               सागर(गोरखपुरी)


मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

फ़रवरी 16, 2021

कविता पिता जैसा भगवान नही देखा | कविता पिता पर / सागर गोरखपुरी | पिता का दर्द हिंदी कविता | poem On God did not see like father | poem on father |

                           पिता पर कविता

                 पिता जैसा भगवान नही देखा

एक शख्श है जिसे मैंने कभी सिहरते नही देखा।
कभी आंखों में आँशु लिए उसे रोते नही देखा।
सर्दी, गर्मी, बारिश में भी खड़ा रहा चट्टान सा।
पिता जैसा कहीं मैंने भगवान नही देखा।।
हर एक चीज की फिक्र करता है वो मेरी।
कभी मैने उसे खुद के लिए जीते नही देखा।
माँ के साथ थपकियां वो भी लगाता हैं मुझे।
लेकिन मुझसे पहले उसे सोते, मैने नही देखा।।
कितनी जिम्मेदारीयाँ उठाए फिरता है वो।
कभी उसे मैने यूँ ही थकते हुए नही देखा।
हमारे हर एक ख्वाहिशों का बाजार हैं वो।
कभी खुद के लिए कुछ लेते,मैंने नही देखा।।
परेशान रहता हैं हर वक़्त सिर्फ हमारे सपनो के लिए।
खुद के ख्वाबों के लिए हमने उसे जीते नही देखा।
मेरी माँ से कुछ खास बनती नही हैं उनकी मगर ।
 उसके बैगैर उसे मैंने हँसता नही देखा ।।
सारे रिश्तों के मायने बदल गये वक़्त के साथ।
लेकिन इसे मैंने कभी भी बदलते नही देखा।
हशर्तों के पुल बांधकर खड़ा रहा हर पल साथ मेरे।
अपनी ज़िम्मेदरियों से उसे मैंने कभी भागतें नही देखा।
पिता जैसा कहीं मैंने भगवान नही देखा।।

                दिनाँक  15 फरवरी 2021  समय 11.30 रात
                                             रचना(लेखक)
                                           सागर (गोरखपुरी)

Most Recent post

लेखक !! Poem on Writer by sagar gorakhpuri !! लेखक पर कविता !! Poem on behalf of All Writer !! लेखक हिंदी कविता !! लेखक पर सबसे अच्छी कविता !!

     लेखक मैं जन्मा जिस तरह उस तरह मरना नही चाहता हूँ। मैं लेखक हूँ सियाही से खुद की उम्र लिखना चाहता हूं। खुद के ख्वाहिशों के लिए अब वक़्त न...